फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The relative kidnapped the girl

रिश्तेदार ने ही किया था छात्रा का अपहरण

Thu, 17 Oct 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
The relative kidnapped the girl
रेहड़ (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक स्कूल से मंगलवार को छात्रा का अपहरण करने वाला उसके पिता का ही मौसेरा भाई निकाला। खुद को घिरता देख आरोपी बच्ची को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेहड़ थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चार की 11 वर्षीय छात्रा को मंगलवार को उसका रिश्तेदार मां के बीमार होने का बहाना लेकर साथ ले गया था। शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो छात्रा के तेहरे भाई ने जानकारी दी कि बच्ची को शेरकोट निवासी एक रिश्तेदार साइकिल पर लेकर जा रहा था। इस पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। इसी बीच खुद को घिरा देख आरोपी ने शेरकोट निवासी परिजनों को फोन कर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बुला लिया और वहां छात्रा को उन्हें सौंपकर फरार हो गया। आरोपी के परिजन देर रात छात्रा को मुरादाबाद से लाकर पुलिस के पास पहुंच गए। बच्ची के बरामद होने पर परिजनों की जान में जान आई। एसओ संजय यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी मेघनाथ पुत्र राम सिंह निवासी हरेवली तिराहा शेरकोट के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी बच्ची के पिता का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही छात्रा के बयान कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed