फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The relationship broke up as the demand for a tractor was not met, the wedding procession will not come

Bijnor News: ट्रैक्टर की मांग पूरी नहीं होने पर टूटा रिश्ता, नहीं आएगी बरात

Sat, 05 Jul 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The relationship broke up as the demand for a tractor was not met, the wedding procession will not come
बिजनौर। दूल्हे ने बरात लाने से दो दिन पहले ही ट्रैक्टर की मांग रख दी। लड़की पक्ष ने इसमें असमर्थता जता दी तो दूल्हे ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में हुए समझौते के आपस में दिया गया सामान भी वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर की जन्नत काॅलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी मोहल्ले के ही युवक से आठ महीना पहले तय की थी। पांच जुलाई को बरात आनी थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और कार्ड बंट चुके थे। बृहस्पतिवार की देर शाम तक टेंट और सजावट का काम भी पूरा हो गया। जातीय परंपरा के अनुसार लड़के पक्ष के कुछ लोग बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष के घर पहुंचे और दहेज आदि का सामान ले गए। सामान घर पहुंचा तो दूल्हा ट्रैक्टर नहीं देखकर भड़क उठा उसने बरात तक ले जाने से मना कर दिया। बात बिचौलिए तक पहुंची तो मामला बिगड़ गया। लड़की पक्ष ने डायल 112 को फोन कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच इस बात का लेकर चर्चा हुई। लड़की पक्ष ने ट्रैक्टर की डिमांड पूरी नहीं करने की बात कह दी। इसके बाद दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया। लड़की पक्ष के अनुसार समझाने के बावजूद दूल्हा पक्ष नहीं माना और शादी तोड़ दी। उधर मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed