फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The property records of the Talib brothers are being investigated.

Bijnor News: खंगाला जा रहा तालिब बंधुओं की संपत्ति का रिकाॅर्ड

Tue, 07 Apr 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The property records of the Talib brothers are being investigated.
-सीएम योगी के आगमन से पहले बड़ी कार्रवाई के मूड में प्रशासन
विज्ञापन

-सौ से ज्यादा बैनामें बिजनौर तहसील क्षेत्र में अब तक सामने आए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले के बाद तालिब बंधुओं की मुश्किले बढ़ना तय माना जा रहा है। इसी क्रम में तालिब बंधुओं की संपत्ति का रिकॉर्ड भी खंगाला जाने लगा है। शुरुआती छानबीन में ही 100 से अधिक बैनामे मिल चुके हैं। जिनकी बाकायदा लिस्ट तैयार की जा रही है। पिछले आठ महीनों से तालिब पर लचर कार्रवाई का आरोप झेल रहा प्रशासन अब सीएम योगी के आगमन से पहले बड़ी कार्रवाई के मूड में है।

पिछले साल सात जुलाई में खालिद बंधुओं ने भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर जानलेवा हमला किया। उस वक्त तालिब-खालिद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मगर कार्रवाई लचर थी। इस मामले में रोबिन चौधरी के पक्ष में पूर्व सांसद भारतेंद्र खड़े हुए। भारतेंद्र सिंह ने इस मामले में सीएम योगी से पांच बार मुलाकात की। हर एक मुलाकात के बाद कार्रवाई कुछ-कुछ कदम बढ़ती रही। अब तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर उस वक्त हमला कर दिया, जब उनकी आरा मशीन सील लगी होने के बाद भी चलती मिली।
विज्ञापन

खैर, तालिब, खालिद और आबिद तीनों भाई जेल में बंद हैं। इस मामले में सपा विधायक तालिब-खालिद के पक्ष में खड़े हो गए। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने भी तालिब का ही पक्ष रक्षा। अब सीएम योगी आदित्यनाथ का नौ अप्रैल को बिजनौर में दौरा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने तालिब बंधुओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली। प्रशासन को डर है कि कहीं योगी आदित्यनाथ लचर कार्रवाई पर खफा न हो जाएं। ऐसे में तालिब-खालिद की संपत्ति का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में ही बिजनौर तहसील में 100 से अधिक बैनामे मिल चुके हैं। बाकी अन्य तहसीलों की पड़ताल में यह संख्या बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed