{"_id":"57d9a3604f1c1b9d60d47238","slug":"the-procession-flower-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा पर फूलों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा पर फूलों की बारिश
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर मेंगणेश चौथ समिति धामपुर की ओर से बुधवार शाम भगवान गणेेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद चौहान ने किया। कई स्थानों पर शोभायात्रा पर भक्तों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया।
गणपति बप्पा मोरया के गगन भेदी जयकारों से धामपुर का वातावरण गुंजायमान हो गया। बड़ी मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक सुंदर देवी देवताओं की झांकियां शामिल थीं। एक भक्त समिति का ध्वज लेकर सबसे आगे चल रहा था। भक्त भजनों की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। ढोल की थाप पर युवक अखाड़े में करतब दिखा रहे थे। आठ स्थानों पर समिति द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। शोभायात्रा से पहले समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। समिति ने पांच सिे 13 सितंबर तक बड़ी मंडी में गणेश प्रतिमा को स्थापित कर गणेश भगवान की प्रोजेक्टर पर लीला का प्रसारण कर रखा था। कार्यक्रम में धामपुर चीनी मिल के ईपी संदीप शर्मा, डा. मनोज वर्मा, हरीशचंद कारीगर, समिति के अध्यक्ष विजय जैन, होशराम सैैनी, धीरज तिवारी, अमित शर्मा, अरुण कुमार, संयम जैन, मूला सैनी, संजय सैनी, तिलक राज सैनी, दिनेश तोमर, राजेंद्र सिंह रवि शामिल रहे। शोभायात्रा में शांति व्यवस्था को पर्याप्त पुलिस बल रहा। बृहस्पतिवार को गणेश जी की विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी।