फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'The problems of the teachers will be solved'

शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षकों, शिक्षामित्रों ने किया स्वागत

Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'The problems of the teachers will be solved'
धामपुर में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसो के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही का स्वागत करते जिलाध्? - फोटो : DHAMPUR
‘शिक्षामित्रों की समस्याओं को होगा समाधान’
विज्ञापन

धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के रविवार को धामपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिया है कि जल्दी उनका भविष्य उज्ज्वल होने वाला है। उम्मीद है कि प्रदेश के सीएम योगी जी की ओर से जल्दी उनका मान सम्मान वापस होगा।

रविवार को गुलमोहर के पास हिंदू कॉलोनी में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, पवन चौहान, मोहम्मद अब्बास वाइस, पश्चिमी प्रदेश के प्रभारी सौरभ चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष जयवीर सिंह आदि ने गर्मजोशी के साथ गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के स्तर से शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। वह अभी हाल में दिल्ली में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर से मिले। सांसद जगदंबिका पाल से भी संपर्क किया। उन्होंने भरोसा दिया कि वह जल्दी गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द संपर्क कर शिक्षामित्रों की समस्या का स्थायी समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वह पहले भी कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र व्यवहार कर अवगत करा चुके हैं। इस मौके पर अनूप मिश्रा, संजय मिश्रा, राम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed