फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The principal assured to solve the problems soon.

Bijnor News: प्राचार्या ने दिया समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

Thu, 03 Aug 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The principal assured to solve the problems soon.
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में कर्मचारियों की समस्या पर वार्ता करते अ​​धिकारी और कर्मचारी। स्त्रोत अ
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों के भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या से वार्ता की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव रस्तोगी ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के कारण उसकी पत्नी को नौकरी पर रखने का अधिकार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को है। जबकि प्राचार्या उनसे दो स्तर ऊपर की अधिकारी हैं, इसलिए वह उनकी नियुक्ति कर सकती हैं। कहा कि वार्ड ब्वॉय महेंद्र सिंह और स्वीपर राधेश्याम सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अभी तक उनका भुगतान नहीं हुआ है। प्राचार्या से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का जून, जुलाई माह का वेतन दिलाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने कहा कि तुरंत कार्रवाई करते हुए वेतन दिलाने की कोशिश रहेगी। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान शीघ्र कराने को आश्वस्त किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. मनोज सेन, डॉ. प्रेमप्रकाश, डॉ. राम कुमार, डॉ. बीआर त्यागी, डाॅ़ राजीव त्रिवेदी, डॉ. राजनीश शर्मा, स्टाफ नर्स रजनी शर्मा, जसकरण कौर, जैस्मिन क्रॉस, चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार अमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed