फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The powerful have taken over the Ganges riverbank and pitched tents.

Bijnor News: गंगा की रेती पर दबंगों का कब्जा, गाड़ दिए टेंट

Thu, 30 Oct 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The powerful have taken over the Ganges riverbank and pitched tents.
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में लगे तंबु। संवाद
बिजनौर। गंगा स्नान मेला आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मगर इसी बीच दबंगों ने भी कमाई का जरिया का ढूंढ लिया है। दरअसल श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से पहले ही गंगा की रेती पर कब्जा करते हुए टेंट लगा दिए गए हैं। उन्हें किराए पर देने के लिए बोली लग रही हंै। बाकायदा सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विदुर कुटी से करीब ढाई किलोमीटर दूर गंगा की धारा के द्वारा छोड़ी गई रेतीली जमीन पर गंगा स्नान मेला लगना है। इसकी तैयारियां जोर पर चल रही हैं। तीन नवंबर को इस मेले का शुभारंभ होगा जबकि मुख्य स्नान पांच नवंबर को होना है।
विज्ञापन

मेले में गंगा घाट के पास सरकारी अमले और जिला पंचायत के अमले को ठहरने के लिए तंबू लगाए जा रहे हैं। बाकी कुछ जगह पर बाजार लगेगा। इसके अलावा बाकी जमीन पर श्रद्धालु अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली और बुग्गियों से पहुंचकर डेरा और टेंट लगाकर दो से तीन दिनों तक मेले में ठहरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा या तंबू लगाने के लिए लोगों में मारामारी रहती है। मगर श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले ही कुछ दबंग लोगों ने कमाई का जरिया ढूंढ लिया। उन्होंने वीआईपी परिसर के बेहद नजदीक मेले की प्राइम लोकेशन पर टेंट लगा दिए हैं।
इन टेंटों को किराया पर दिया जाने लगा है। पंद्रह फीट चौड़े और तीस फीट गहरे टेंट को तीन दिनों के लिए छह हजार रुपये में दिया जा रहा है। इसका प्रचार बाकायदा सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है।

टेंट लगाकर मेले में जमीन को पहले ही घेर लिया गया है, ऐसे में श्रद्धालुओं को डेरा लगाने के लिए जगह नहीं मिलेगी तो उन्हें पैसा देकर इन टेंटों की तरफ रुख करना पड़ेगा।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में लगे तंबु। संवाद

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में लगे तंबु। संवाद

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में लगे तंबु। संवाद

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में लगे तंबु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed