फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The power given to the elderly, the young flower - Shawl

युवा शक्ति ने बुजुर्गों को दिए फूल-शॉल

Mon, 15 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 15 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The power given to the elderly, the young flower - Shawl
बिजनौर में वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोडे़ जहां प्रेम का इजहार करने में लगे थे।  युवा शक्ति ने वैलेंटाइन डे को अलग  तरीके से मनाया। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों को  फूल अौर शॉल भेंट किए ।
विज्ञापन


वैलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल अपने प्रेम को इजहार करते है। पर युवा शक्ति इस दिन को अलग तरीक से मना रही है। युवा शक्ति के संयोजक सौरभ सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। और सिविल लाइन की ओर चल दिए। कार्यकर्ताओं को रास्ते में जो भी रिक्शा  में बैठे या पैदल  जाते  बुजुर्ग मिले उन्हे रोककर कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल देकर व पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जरूरतमंदों को शॉल भेंट किए।
विज्ञापन


बाजार में दुकानदारों को गुलाब का फूल भेंट किए गए। युवा शक्ति की टीम मलिन बस्तियों में गई तथा वहां भी जरूरतंमदों को शॉल व फूल दिए। बुजुर्गों ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। युवा शक्ति के कार्यकर्ता इसके बाद शहर में कई जगह घूमे।  सौरभ सिंघल के मुताबिक करीब ढाई सौ बुजुर्गों को  गुलाब का फूल व शॉल दिए गए। टीम में हर्ष टांक, जावेद  चौधरी ,चिराग सेठी, निशांत चौधरी,  सरफराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed