फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The police officer who cut the challan without wearing a mask was present

बिना मास्क के चालान काटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 03 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The police officer who cut the challan without wearing a mask was present
बिना मास्क लगाए चालान काटने वाला दरोगा लाइनहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बिना मास्क लगाए चालान करने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। एसपी ने इस मामले में जांच कराई थी। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

बिजनौर शहर की जाटान पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा मनोज कुमार दो दिन पूर्व बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के चालान कर रहे थे। इस दौरान दरोगा मनोज ने बिना मास्क लगाने वाले एक युवक का चालान कर दिया था। इस युवक ने देखा कि दरोगा ने खुद भी मास्क नहीं लगाया है, जबकि दरोगा के पास में खड़े दो पुलिसकर्मी मास्क लगाए थे। युवक ने दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की मोबाइल से वीडियो बनाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने इस मामले की जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनोज कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के मुुताबिक इस तरह की कोताही किसी भी स्तर पर कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना काल में बिना मास्क के रहने की किसी को भी इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed