{"_id":"61cdb31dc9b1da56050bf1bb","slug":"the-police-has-arrested-accused-haider-in-encounter-in-the-case-of-rifle-robbery-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल लूट मामला: मुठभेड़ में दबोचा गया दूसरा बदमाश हैदर, पैर में लगी गोली, एक पहले हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल लूट मामला: मुठभेड़ में दबोचा गया दूसरा बदमाश हैदर, पैर में लगी गोली, एक पहले हुआ था गिरफ्तार
Thu, 30 Dec 2021 06:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:54 PM IST
सार
बिजनौर में सिपाही से राइफल लूट के मामले में फरार चल रहे हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैदर को मुठभेड़ में दबोचा गया है और उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में सिपाही पर हमला कर राइफल लूटने वाले दूसरे बदमाश को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में धर दबोचा। बदमाश हैदर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि थाना अफजलगढ़ के कालागढ़ मीरापुर वन क्षेत्र मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
ये था मामला
हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर हुई लूट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया था। बताया गया कि हैदर और रहमान ने सिपाही से लाइफल की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ये बदमाश काशीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बुधवार को रहमान को गिरफ्तार कर राइफल और बाइक बरामद कर ली थी। वहीं हैदर 20 कारतूस से भरी मैगजीन लेकर फरार था। जिसे पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद आरोपी हैदर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक कार्यक्रम की बड़ी तैयारी: दो जनवरी को मेरठ आएंगे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत, देखिए खास तस्वीरें
विज्ञापन
19 घंटे में ही बरामद कर ली थी राइफल
सिपाही और होमगार्ड के साथ मारपीट कर राइफल लूट की वारदात का पर्दाफाश सिर्फ 19 घंटे में ही पुलिस ने कर दिया। जिसके लिए कड़ी मशक्कत की जा रही थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए थे। शुरुआती जांच में बदमाशों के स्थानीय होना माना जा रहा था लेकिन, बाद में उत्तराखंड के होने की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढ़ें: सोतीगंज का असली सच: अब तक हुई ये बड़ी कार्रवाई, खाली हुए 185 गोदाम, पीएम मोदी ने की थी सीएम योगी की तारीफ