{"_id":"5e3c4c718ebc3ee58c1ea736","slug":"the-pits-of-roads-will-test-the-kanvadi-nazibabad-news-mrt467611253","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की परीक्षा लेंगे सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की परीक्षा लेंगे सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन
नजीबाबाद में धर्मकांटा क्षेत्र में खस्ताहाल मार्ग।
- फोटो : NAZIBABAD
कांवड़ियों की परीक्षा लेंगे सड़कों के गड्ढे
नजीबाबाद। शिवभक्त कांवड़ियों की गड्ढायुक्त व खस्ताहाल मार्ग परीक्षा लेंगे। महाशिवरात्रि मेला शुरू होने को है और मार्गों को अभी तक गड्ढामुक्त नहीं कराया गया है।
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाते हैं। हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों की राह इस बार आसान नहीं है। दरअसल शिवभक्त कांवड़ियों से जुड़े मार्ग बेहद खस्ताहाल, गड्ढायुक्त और जलभराव से युक्त हैं। नगर की बात करें तो मालन नदी पुल क्षेत्र, मोटाआम तिराहा, पूूजा नर्सिंग होम, कृष्णा टाकीज और मालगोदाम क्षेत्र में कई स्थानों पर गड्ढे हैं। भारत सिनेमा फ्लाईओवर से कोटद्वार दिशा और फ्लाईओवर की साइड रोड खस्ताहाल हैं। भागूवाला, राहतपुर, मोटा महादेव, साहनपुर, बिजौरी तिराहा, अदब सिटी क्षेत्र के गड्ढे बेहद खतरनाक हैं। शिवभक्त मुकेश, राजीव, रोहिताश, महेंद्र सिंह, अर्जुन, सुरेंद्र, ओमपाल आदि का कहना है कि शिवभक्तों से जुड़े मार्गों के गड्ढों को समय रहते नहीं भरा गया तो शिवभक्तों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि प्रशासन, एनएच और लोनिवि ने महाशिवरात्रि से पूर्व खस्ताहाल गड्ढों को भरवाने के दावे किए हैं। अब देखना है कि प्रशासन शिवभक्तों की राह आसान करते हैं या खस्ताहाल गड्ढे शिवभक्तों की परीक्षा लेंगे।