फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The person who went fishing drowned in the Ganges

मछली पकड़ने गया व्यक्ति गंगा में डूबा, तलाश जारी

Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The person who went fishing drowned in the Ganges
मछली पकड़ने गया व्यक्ति गंगा में डूबा
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार सुबह तेज आंधी व बारिश के दौरान गंगा बैराज पर नाव से मछली पकड़ने गया एक व्यक्ति डूब गया। गंगा में नाव पलटी हुई मिली। गोताखोरों के काफी तलाश करने के बाद भी वह गंगा से नहीं मिला। एसडीएम व तहसीलदार ने गंगा बैराज पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

गांव नवलपुर निवासी 52 वर्षीय मुन्नू बृृहस्पतिवार सुबह बैराज घाट पर नाव में बैठकर मछली पकड़ने चला गया। कई घंटे बाद भी वह जब वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश शुरू की। गंगा में मुन्नू की नाव पलटी मिली। तब परिजनों को उसके गंगा में डूबने का पता चला। आसपास के लोगों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दिन भर गंगा में मुन्नू की तलाश की गई पर उसका कोई पता नहीं चला। गांववालों के मुताबिक तेज आंधी के दौरान गंगा में नाव पलटने से मुन्नू डूब गया है। एसडीएम बृजेश कुमार व तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह गंगा बैराज पहुंचे व मुन्नू की तलाश के बारे में गांव वालों से जानकारी ली। एसडीएम के अनुसार गंगा में डूबा मुन्नू काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed