{"_id":"67212c666d23ad464405a5a4","slug":"the-person-who-attacked-bku-leaders-son-is-out-of-reach-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-134774-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाकियू नेता के बेटे पर हमला करने वाले पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाकियू नेता के बेटे पर हमला करने वाले पकड़ से दूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाकियू जिला उपाध्यक्ष के बेटे समेत तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी भूमिगत हो गए हैं। दरअसल, मारपीट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। इस केस में नामजद किए गए भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है।
सोमवार की शाम भाकियू टिकैत के तमाम पदाधिकारियों का शहर कोतवाली में जमावड़ा लगा तो पुलिस ने आनन फानन केस दर्ज कर लिया। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह निवासी सिविल लाइन सेकेेंड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें रजनीश पुत्र तेजपाल निवासी छोटा पाईमार थाना किरतपुर, मोनू पुत्र लोकेंद्र निवासी गांव भरैकी थाना किरतपुर, अभिषेक पुत्र नरपाल निवासी गांव तैमूरपुर दीपा थाना कोतवाली शहर, सत्यवीर चौधरी और अन्य कई अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है।
बता दें कि जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह का बेटा गौरव चौधरी, उसका दोस्त सूर्यप्रताप और अनिकेत रविवार की देर शाम नजीबाबाद से लौट रहे थे। उन्हें आरोपियों ने फोन करके बिजनौर में एचपी गैस एजेंसी के पास पेट्रोल पंप पर बुलाया। जहां आरोपियों ने गौरव चौधरी, सूर्यप्रताप और अनिकेत पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। हमले में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
इस केस में नामजद किए गए भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष की पत्नी प्रभा चौधरी समाजवादी पार्टी की महिला विंग की जिला अध्यक्ष भी हैं।
उधर, इस मामले को लेकर भाकियू में दो गुटों में बंट चुकी है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।