{"_id":"6599a11f51bf2b60c00193ec","slug":"the-pain-of-winter-continues-the-sun-was-not-seen-even-on-the-second-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-17149-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्दी का सितम बरकरार, दूसरे दिन भी सूर्य के नहीं हुए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्दी का सितम बरकरार, दूसरे दिन भी सूर्य के नहीं हुए दर्शन
Sun, 07 Jan 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। लगातार सर्दी बढ़ने से लोग कंपकंपा रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी सूर्य ने दर्शन नहीं दिए। पारा में लगातार बदलाव होने से लोगों के हाथ, पैर सुन्न रहे। हल्की हवा चलने से भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। अत्यधिक ठंड के चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया।
जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। धूप नहीं निकलने से सर्दी का सितम और बढ़ गया है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा बारिश की बूंद की तरह बरसा। इसके अलावा दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। गर्म कपड़ों में भी लोगों की सर्दी से राहत नहीं मिली। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। ठंड अधिक होने से पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि रविवार को भी खूब सर्दी होगी। कोहरा छाने से पारा में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
- कक्षा आठ तक के स्कूलों का 13 जनवरी तक का अवकाश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने कहा कि अत्यधिक ठंड होने के चलते प्रशासन के निर्देश पर सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की 13 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया गया है। बीएसए ने कहा कि सभी स्कूल कड़ाई से पालन करेंगे।