फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The pain of CM Yogi spilled over the continuous defeat of Nagina

नगीना की लगातार हार पर छलका सीएम योगी का दर्द

Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The pain of CM Yogi spilled over the continuous defeat of Nagina
नगीना की लगातार हार पर छलका सीएम योगी का दर्द
विज्ञापन

अचल चौधरी
बिजनौर। सीएम योगी अपने भाषण में नगीना का जिक्र करना नहीं भूले। दरअसल नगीना सीट पर बीजेपी 1999 के बाद नहीं जीत सकी है। शायद इसी अफसोस की वजह से उन्होंने अबकी बार चूक नहीं करने का मंत्र दिया। हालांकि नजीबाबाद का कोई जिक्र नहीं किया।
सीएम योगी ने भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास किए जाने की बात करते हुुए नगीना का जिक्र किया। कहा कि नगीना से बीजेपी का विधायक चुना गया होता तो कई गुना ज्यादा विकास होता। नगीना में चूक हुई थी, इस बार नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि नगीना सीट पर भाजपा वनवास काट रही है। 22 साल से इस सीट पर बीजेपी अपना परचम नहीं लहरा पाई। आजादी के बाद से अब तक सिर्फ दो बार ही नगीना में भाजपा के विधायक चुने गए हैं। पहली बार रामलहर के वक्त 1991 में भाजपा से ओमप्रकाश सिंह विधानसभा पहुंचे थे। कल्याण सिंह की सरकार गिरने के बाद 1993 में चुनाव हुआ तो जनता दल से सतीश कुमार ने बाजी मार ली थी। इस सीट पर साल 1999 में लवकुश कुमार भाजपा से विधायक बने। उपचुनाव में लवकुश कुमार विजयी हुए थे। तब से लेकर अब तक नगीना की सीट भाजपा नहीं जीत सकी है। 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की सात हजार वोटों से हार हुई थी। 2012 से नगीना सीट पर सपा से मनोज कुमार जीत रहे हैं। इससे पहले 2007 में नगीना से बसपा की ओमवती विजयी हुई थीं। सीएम ने नगीना के साथ नूरपुर का भी जिक्र किया, लेकिन नजीबाबाद को भूल गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed