{"_id":"586fe1fd4f1c1b3d08158e54","slug":"the-other-one-had-eaten-poison-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ने लगाई फांसी दूसरे ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ने लगाई फांसी दूसरे ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में एक युवक ने फांसी लगाकर और एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आदर्शनगर में घटी घटना में परिजनों द्वारा तहरीर न सौंपे जाने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि जलालाबाद क्षेत्र में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफना दिया।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव खासपुरा खाद निवासी वीर सिंह का पुत्र रवि (25) बीते करीब एक वर्ष से आदर्शनगर की छह-बी गली में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बताया जाता है कि उसके साथ एक युवती भी रह रही थी। क्षेत्र में चर्चा है कि युवती शादीशुदा थी तथा वह अपने पति को छोड़कर रवि के साथ उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी। रवि मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह रवि अपने कमरे में मृत पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रवि द्वारा विषैला पदार्थ खाने से उसकी मृत्यु होने की पुष्टि हुई। सूचना पर रवि के ताऊ वेदनाथ, ऊदलनाथ और भाई मीनू आदर्शनगर पहुंच गए। उन्होंने रवि की मां का पूर्व में निधन हो जाने तथा पिता के कहीं बाहर गए होने की पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने मामले में कोई कार्रवाई न करने की अपील कर पंचनामे के बाद शव पुलिस से ले लिया। उधर, जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर में अपने चाचा मो.आसिफ के घर आए उसके भतीजे मो.कामिल (21) का शव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कमरे में पंखे से लटका मिला। आसिफ की पत्नी अफसाना ने शव देखकर शोर मचा दिया। मो.आसिफ ने बताया कि कामिल सूट कटिंग सीखने के लिए करीब एक हफ्ता पहले उसके पास आया था। आसिफ का कहना है कि कामिल के पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां अपने बड़े पुत्र के साथ मुंबई में ही रह रही है। उनकी सूचना पर कामिल को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।