{"_id":"60b91e7e8ebc3e29b6653b6d","slug":"the-organization-adopted-64-children-suffering-from-tuberculosis-bijnor-news-mrt54115699","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग से ग्रसित 64 बच्चों को संस्था ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग से ग्रसित 64 बच्चों को संस्था ने लिया गोद
विज्ञापन

बिजनौर। सारथी हम संस्था ने क्षय रोग से ग्रसित 64 बच्चों को गोद लिया है। इनके पोषण व इलाज की निगरानी अब संस्था द्वारा की जाएगी। संस्था द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के क्षय रोगी ग्रस्त 64 बच्चों को गोद लिया है।
राज्यपाल ने विभिन्न संस्थाओं से क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को गोद लेने का आह्वान किया था। संस्था अध्यक्ष डा.दीपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में उपचार रत 18 साल से कम आयु के 64 बच्चों को गोद लिया गया है। अब इन बच्चों का पोषण एवं इलाज संस्था की निगरानी में चलेगा। सारथी हम सामाजिक संस्था के सदस्यों ने बैठक कर 64 बच्चों को गोद लेने की सहमति बनी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.बीएस रावत ने बच्चों की लिस्ट संस्था को दी है। संवाद