फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The objective is to provide employment opportunities in the village

गांव में रोजगार के अवसर प्रदान करना है मकसद

Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The objective is to provide employment opportunities in the village
गांव में रोजगार के अवसर प्रदान करना है मकसद
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की निर्वाचित ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत ने पंचायत वासियों को कोरोना संक्रमण से उत्पन्न आर्थिक संकटों से उबारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही उनका उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य के अवसर के साथ स्वयं सहायता समूह को प्रभावी और रोजगारपरक बनाना है।
नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की नंदिनी राजपूत लगातार दूसरी बार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं हैं। उन्हें बहुमुखी विकास कार्यों के उपहार स्वरूप ग्रामीणों ने दूसरी बार प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की भावनाओं के अनुरूप ग्राम पंचायत के बहुमुखी विकास को गति देने का दावा किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और जागरूकता के लिए ग्राम पंचायत की योजनाओं में गांव को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ने और घर-घर जल पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन

ये हैं प्राथमिकताएं -
- कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों को उबारने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, मनरेगा मजदूरों को रोजगार के अवसर दिलाए जाएंगे।
- शैक्षिक उन्नयन और बच्चों की पढ़ाई के लिए ग्राम पंचायत में फ्री वाईफाई व्यवस्था सुलभ कराई जाएगी।
- खस्ताहाल संपर्क मार्गों को सीसी मार्गों में तब्दील कराने के साथ शत प्रतिशत मिट्टी का काम कराया जाएगा।
बहुमुखी विकास कार्यों के लिए मिले कई सम्मान
ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत भूगोल से परास्नातक शिक्षित हैं। 2015 से 2020 कार्यकाल में शिक्षा, विकास तथा अन्य क्षेत्रों में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। 2017-18 में ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2018-19 में ग्राम पंचायत को डिजिटल व आधुनिक बनाने के लिए राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिला। 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन सम्मान में जिले में प्रथम स्थान मिला। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ को वर्ष 2020-21 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की भौगोलिक स्थिति
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के तीन राजस्व गांव जालबपुर गूदड़, खुशहालपुर मड़का, आरफपुर खजूरी हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार पंचायत की आबादी 3757 तथा वर्तमान आबादी लगभग छह हजार है। ग्राम पंचायत से जुड़े गन्ना ढुलान संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से किसानों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहीं प्रधान
ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत पिछले कार्यकाल में ब्लॉक नजीबाबाद के प्रधान संघ की पूर्व महासचिव, ब्लॉक स्वास्थ्य समिति की पूर्व अध्यक्ष रहीं। गृहिणी के साथ-साथ नंदिनी राजपूत ने ग्राम पंचायत विकास कार्यों में अपने पति हिमांशु राजपूत के सहयोग से स्वयं ग्राम प्रधान के दायित्वों को निभाने में सक्रिय भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed