फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The noise of payment of arrears from the road to the offices

Bijnor News: बिजनौर - सड़क से लेकर कार्यालयों तक बकाया भुगतान का शोर

Thu, 17 Aug 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 17 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The noise of payment of arrears from the road to the offices
- किसान दिवस में छाया बकाया भुगतान, बिजली, टूटी सड़कों का मुद्दा
विज्ञापन

-डीसीओ से मिलकर बिलाई चीनी मिल के स्थान मांगा अन्य मिल का काटा
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बुधवार को जिला मुख्यालय पर सड़क से लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय, किसान दिवस में बिलाई चीनी मिल समेत अन्य मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, बिलाई चीनी मिल के स्थान पर अन्य मिल का गन्ना क्रय केंद्र का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने दो टूक कहा कि जब बिलाई चीनी मिल समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है, तो हम आगे गन्ना नहीं देना चाहते है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में दर्गोपुर नंगली के किसान डीसीओ आफिस में पहुंचे, वहां उन्होंने डीसीओ से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि बिलाई भुगतान नहीं करती, तो हम गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे। किसानों ने बिलाई चीनी मिल के स्थान पर अन्य मिल का क्रय केंद्र लगवाने की मांग की गई। साथ ही टूटी सड़क बनने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शूरवीर, धीर सिंह, नरेंद्र सिंह, चरण सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में आयोजित किसान दिवस में बिलाई चीनी मिल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली की समस्याएं ज्यादा रही। भाकियू नेता ठाकुर रामौतार सिंह ने कहा कि जब बिलाई चीनी मिल समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करती है, तो किसान इस बार उन्हें गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे। किसान नेताओं ने डीसीओ से कहा कि जितने किसान क्रय केंद्र बदलवाना चाहते हैं उन्हें बदलवा दें। वरना किसान आंदोलन को विवश होगा। इसके अलावा बिजली, गन्ना सीजन शुरू होने से पहले टूटी सड़कों का निर्माण कराने की मांग की विभाग की समस्याएं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed