फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The newly elected presidents and members will be sworn in on June 18

नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को 18 जून को दिलाई जाएगी शपथ

Wed, 16 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The newly elected presidents and members will be sworn in on June 18
नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों की 18 जून को होगी शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायतों में शपथ ग्रहण नहीं करने वाले प्रधानों को 18 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शपथ दिलाई जाएगी। जिले में 668 प्रधान शपथ लेंगे। साथ ही छह हजार से अधिक नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे। नवगठित पंचायतों की पहली बैठक 20 जून को होगी। पंचायतीराज विभाग शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटा है।
जिले में 1123 पंचायतें हैं। 454 ग्राम प्रधान शपथ ले चुके हैं। 669 प्रधान पंचायतों में निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य की संख्या का मानक पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं ले सके थे। पंचायत सदस्यों के खाली पदों के लिए 12 जून को वोट पड़े थे। 14 जून को परिणाम घोषित हो गया है। इसी के साथ पंचायतों में सदस्यों की वांछित संख्या पूरी हो गई है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 668 प्रधान शपथ लेंगे। मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की खेड़की हेमराज पंचायत की प्रधान तकनीकी कारणों से शपथ नहीं ले सकेंगे। पंचायत सदस्य की जरूरी संख्या पूरी नहीं हुई है। शासन से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आ गया है। ग्राम पंचायत सचिवों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत संघटित करने की अधिसूचना डीएम द्वारा 17 जून को निर्गत होगी तथा 18 व 19 जून को ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि नवगठित 668 पंचायतों की पहली बैठक 20 जून को होगी। पंचायत सचिवों को पहली बैठक का एजेंडा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed