फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The municipality inspected Valmiki colony

पालिकाध्यक्ष ने किया वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण

Thu, 07 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The municipality inspected Valmiki colony
धामपुर में वाल्मीकि बस्ती में बनी धर्मशाला का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता। - फोटो : DHAMPUR
पालिकाध्यक्ष ने किया वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण
विज्ञापन

धामपुर। पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सदस्यों और अधिकारियों के साथ बाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया।
इस बस्ती में पांच साल पहले बाल्मीकि धर्मशाला का निर्माण कराया गया था। धर्मशाला की दीवारों और छत में दरार आने से अनहोनी की आशंका बनी है। बताया गया कि यह धर्मशाला पूर्व पालिका बोर्ड में साल 2016 में लाखों की लागत से बनी थी। पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद बताया कि धर्मशाला के लेंटर में दरार हैं। जिससे कभी भी कोई खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने नगरपालिका के जेई सिविल नेपाल सिंह से तकनीकी जांच कराई। जेई ने बताया कि धर्मशाला की छत और दीवार की मरम्मत की आवश्यकता है। बताया कि पांच साल तक भवन की मरम्मत करने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है। इसलिए संबंधित ठेकेदार को पालिका की ओर से नोटिस जारी कराया जा रहा है। जिससे धर्मशाला की मरम्मत हो सके।

इस दौरान बाल्मीकि बस्ती का भी निरीक्षण किया। साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। इस मौके पर सिविल जेई नेपाल सिंह, जेई जलकल हेमंत कुमार, सदस्य सोनू बाल्मीकि, भूपेंद्र सैनी,लवी शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed