फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mourning Majlis concluded with Mehfil-e-Masalma

महफिल-ए-मसालमा के साथ हुआ मातमी मजलिसों का समापन

Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The mourning Majlis concluded with Mehfil-e-Masalma
नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी दरगाह पर मजलिसों के समापन पर महफिल-ए-मसालमा में कलाम पढ़ते शायर। - फोटो : NAZIBABAD
महफिल-ए-मसालमा के साथ हुआ मातमी मजलिसों का समापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी दरगाह पर मुनक्किद चार रोजा सालाना मजलिसें महफिल-ए-मसालमा के साथ संपन्न हुईं। शायरों ने मौला अली की शान में कलाम पेश किया।
महफिल-ए-मसालमा का आगाज शायर शहंशाह बिजनौरी के कलाम वार कैसा भी हो बेकार नहीं जाता से हुआ। सादिक सिबतैन अमरोहवी का कलाम फिरदौस का निशान है मेरे अली का दर.., दानिश गदीरी का कलाम घर बैठे ही फिरदौस का दीदार किया करते हैं हम.., मंजर जैदी का कलाम खतरा किसी का है न कोई दर किसी का है, शायद वजूद ये नादे अली का है.. कलाम पेश कर जायरीनों को दाद देने पर मजबूर कर दिया।
महफिल-ए-मसालमा में अनेक शायरों ने अपने कलाम के जरिए हजरत इमाम हुसैन के किरदार को बयां किया। प्रशासक डॉ. हबीब हैदर ने दरगाह की जियारत करने आए जायरीनों का शुक्रिया अदा किया। नसीमुल बाकरी के संचालन में आयोजित महफिल-ए-मसालमा में शम्स तबरेज, दानिश सिरसवी, अली नवाज सहित अनेक शायरों ने हजरत अली और उनके साथियों के किरदार पर रोशनी डाली। महफिल-ए-मसालमा के समापन पर दुनिया में अमनो-अमान की दुआ की गई।
विज्ञापन

देर रात तक की जियारत, मांगी मन्नतें
महफिल-ए-मसालमा के दौरान दरगाह परिसर में दरगाह की जियारत करने और मन्नतें मांगने का सिलसिला रविवार की देर रात तक जारी रहा। दरगाह की जियारत करने आए बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह परिसर में स्थित पानी के चश्मे का पानी बतौर तवर्ररुख ले जाने के लिए बेचैन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed