फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The morning turned out to be sunny, cloudy all day

सुबह निकली धूप, दिनभर छाए रहे बादल

Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The morning turned out to be sunny, cloudy all day
बिजनौर में सोमवार को सूरज की लुका छुपी से बादलों का बना सुंदर नजारा। - फोटो : BIJNOR
सुबह निकली धूप, दिनभर छाए रहे बादल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में सुबह से धूप निकली तो सभी के चेहरे खिल उठे। दिन भर कभी बादल छा जाते तो कभी अचानक से धूप निकलने लगती। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा । अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय की आर्द्रता 88 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 60 फीसदी पर पहुंच गई।

रविवार की देर रात से ही आसमान में घने बादल छा गए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सोमवार को दिन भर कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर चलने से ठंड में काफी इजाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले तीन दिनों से लगातार शीतलहर चलने के कारण भीषण ठंड पड़ रही थी। सोमवार को सुबह से ही हल्की धूप निकली तो सभी को ठंड से काफी राहत मिली। सुबह से बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी आसमान में धूप छाने लगती तो कभी अचानक से धूप निकल जाती। दिन भर यही सिलसिला जारी रहा। जब धूप निकलती तो गर्माहट बढ़ जाती और बादल छाने पर ठंड का एहसास होने लगता। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार मंगलवार को आसमान में कोहरा छाया रह सकता है और शीतलहर चलने से भीषण ठंड में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed