फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The miscreant who escaped after robbing the businessman arrested

व्यापारी से लूट कर फरार हुए बदमाश गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The miscreant who escaped after robbing the businessman arrested
व्यापारी से लूट कर फरार हुए बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। व्यापारी से लूटपाट करने के बाद बदमाश मेरठ और उत्तराखंड की ओर भाग गए थे। इनमें से दो बदमाशों की लोकेशन मेरठ और एक की हरिद्वार में ट्रेस की गई। जिन्हें पुलिस ने रविवार की शाम पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। रविवार को पुलिस की दो टीम मेरठ के लिए रवाना हो गई थीं, जबकि एक टीम को हरिद्वार भेजा गया था।
बता दें कि शनिवार शाम 8:15 बजे किराना के थोक व्यापारी राजीव अग्रवाल दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। वे अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार चार बदमाशों ने उनके सिर में लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। तमंचे की बट से भी हमला करते हुए व्यापारी से बैग लूट लिया था। बैग में दो लाख चालीस हजार रुपये, लैपटॉप, एक पेन ड्राइव रखी हुई थी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बाकी तीन बदमाश फरार हो गए थे। इन बदमाशों को व्यापारी ने पहचान भी लिया था। तीनों बदमाशों को रविवार की देर शाम पुलिस ने पकड़ लिया। इनसे पूछताछ जारी है। लूट की रकम को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो व्यापारी के नौकर ने ही रंजिश में इस वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पकड़ लिए गए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed