{"_id":"66a6a85e7f3a760a7e02bb05","slug":"the-miscreant-set-fire-to-clothes-and-vandalized-vehicles-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-127740-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदमाश ने कपड़ों में लगा दी आग, गाड़ियों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदमाश ने कपड़ों में लगा दी आग, गाड़ियों में तोड़फोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मदरसे में चोरी के इरादे से घुसे एक बदमाश ने असफल होने पर इमाम के कुर्ते को आग के हवाले कर दिया। इमाम के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर अंदर बंद कर दिया। वहीं सड़क पर खड़ी दो कारों के शीशों को तोड़ दिया।
ग्राम कालाखेड़ी में दारुल उलूम महमूदया नाम से एक मदरसा संचालित है। इसी मदरसे के एक हिस्से में टीन शेड की छत वाली एक मस्जिद भी बनी हुई है। शनिवार की रात्रि चोरी के इरादे से एक बदमाश मदरसे में दाखिल हुआ तथा इमाम मोहम्मद महफिल के कमरे के बाहर टंगा हुआ कुर्ता जला दिया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बदमाश मस्जिद में लगी कीमती घड़ी को चुराने के उद्देश्य से आया था परंतु मस्जिद के दरवाजे पर ताला लगे होने के कारण वह अपने इरादे में सफल नहीं हो सका। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी हासिल की।
सीओ राकेश वशिष्ठ का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो सीसीटीवी कैमरे में एक युवक एक कार के शीशे तोड़ता हुआ दिखाई दिया है।