फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mills will not be closed until the sugarcane is exhausted from the fields

खेतों से गन्ना समाप्त होने तक मिल बंद नहीं होने देंगे

Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The mills will not be closed until the sugarcane is exhausted from the fields
खेतों से गन्ना समाप्त होने तक मिल बंद नहीं होने देंगे
विज्ञापन

नांगलसोती। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने कहा कि जब तक किसानों के खेतों से गन्ना समाप्त नहीं हो जाता तब तक बरकतपुर शुगर मिल बंद नहीं होने दी जाएगी। किसानों ने समय से गन्ना भुगतान न होने पर भी रोष व्यक्त किया।

नांगलसोती क्षेत्र के गांव शहजादपुर में भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है तब तक बरकतपुर शुगर मिल बंद नहीं होनी चाहिए। कोरोना काल में शुगर मिलों द्वारा गन्ना भुगतान न किए जाने पर किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। बैठक में दिल्ली के किसान आंदोलन को छह माह पूूर्ण होने पर 26 मई को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने किसानों से 26 मई को अपने घरों और वाहनों पर काला झंडा लगाने की अपील की। बैठक में अजय कुमार, अवनीश कुमार, नरदेव सिंह, फुरकान अहमद, बालक राम, मोहित, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed