फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Messiah of the farmers was remembered with reverence

Bijnor News: श्रद्धा से याद किए गए किसानों के मसीहा

Fri, 30 May 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 30 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Messiah of the farmers was remembered with reverence
बिजनौर में चौधरी चरण सिंह की पुण्य​ति​थि पर हवन करते रालोद कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन कर एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सभी नुमाइश ग्राउंड स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर एकत्रित हुए। यहां हवन कर सभी ने आहुति देकर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि दी। रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास में चौधरी साहब की नीतियों का अनुसरण करना आवश्यक है। इस मौके पर रालोद प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह, एडवोकेट राधे श्याम, डॉ मधु सिंह रालोद के वरिष्ठ नेता खान जफर सुल्तान, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, आशु राणा, अशोक चौधरी, संजीव चौधरी, लवकुश आदि रहे।
विज्ञापन

n माल्यार्पण कर किया स्वागत : राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने बिजनौर आए प्रदेश महामंत्री संगठन अजीत राठी का माल्यार्पण स्वागत किया। कहा कि 31 मई को किरतपुर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह की किरतपुर बसी में सभा होगी। उन्होंने सभा की तैयारी के संबंध में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों, ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed