फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The members boycotted the meeting of the municipal board

Bijnor News: सभासदों ने पालिका बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार

Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The members boycotted the meeting of the municipal board
बैठक को छोड़कर बाहर आए और पालिका में किया जमकर हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां। शनिवार को नूरपुर नगर पालिका के शहीद भगत सिंह सभागार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें वार्ड सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों ने वार्डों में काम ना कराने और फर्जी तरीके से काम कराने के नाम पर दोगुना बिल बनाकर नगर पालिका के बाबू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते हुए सभागार बैठक से उठकर बाहर आ गए। बाहर आकर नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलााफ घंटों तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह ने सभासदों को समझा बुझाने की कोशिश की। मगर सभासदों ने किसी की भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन डाॅ. एमपी सिंह अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, वीर सिंह, अतिकुर रहमान व नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed