फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The meeting passed a resolution critical

बैठक में अहम प्रस्ताव पास

Fri, 28 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The meeting passed a resolution critical
धामपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विचार रखते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में  नगरपालिका बोर्ड की बैठक में बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव पास किया गया। पालिका सदस्यों ने कहा कि बंदरों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बोर्ड ने वन विभाग के अधिकारियों से परमिशन लेने के बाद बंदरों को पकड़वा कर वनों में छुड़वाने को कहा। इस दौरान हाईकोर्ट की रोक के बाद भी नागरिकों से गृह व जल कर के नाम पर हो रही वसूली पर कुछ सभासदों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका के सभाकक्ष में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बंदर पकड़वाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है। संपन्न हुई बैठक में केवल इस एक ही बिंदु पर विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव पास होना था। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद सभासद राजीव छाबड़ा ने पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार और ईओ सुुरेंद्र कुमार यादव से जानना चाहा कि पालिका जल व गृह कर मामले को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे वाद में कैसे हार गई। 
विज्ञापन

 जब हार गई तो हाईकोर्ट की रोक के बाद नागरिकों से वसूली क्यों की जा रही है। सभासद के प्रश्न का पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने जब यह कहते हुए विराम लगाने का प्रयास किया कि यह टैक्स उनसे पहले वाले बोर्ड ने जनता पर थोपा था। उनके कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ है। पालिकाध्यक्ष के इस प्रश्न का उत्तर देते हुए सभासद राजीव छाबड़ा ने कहा कि गजट तो उनके कार्यकाल में ही हुुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन साहब जब पूरी जानकारी नहीं है तो बताने से पहले कर लेनी चाहिए। ईओ ने कहा कि सही से केस की पैरवी न होने से पालिका हारी है। अब ऐसा नहीं होगा। पालिका हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ रिट दयार करेगी। बैठक में अधिकांश सभासद मौजूद रहे। संचालन ईओ सुरेंद्र कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed