फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The management got angry when a Sikh student came to school wearing a saber.

Bijnor News: सिख छात्र के कृपाण पहनकर स्कूल आने पर प्रबंध तंत्र नाराज हुआ

Mon, 06 Feb 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The management got angry when a Sikh student came to school wearing a saber.
नूरपुर। मुरादाबाद रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में सिख छात्र के कृपाण पहनकर आने पर प्रबंधन द्वारा आपत्ति जताए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर सिख समुदाय में रोष है।
विज्ञापन

मोहल्ला शहीदनगर निवासी सिख छात्र मुरादाबाद मार्ग स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। उक्त छात्र कई दिन से कृपाण पहनकर स्कूल आ रहा था। छात्र के परिजनों के अनुसार स्कूल प्रबंधक ने कई बार छात्र के कृपाण पहनकर आने पर आपत्ति जताई। सोमवार को जब वह स्कूल पहुंचा तो उसे बुरी तरह से डांटा गया और कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया। छात्र के कृपाण पहनने पर कक्षा से बाहर निकालने की बात पता लगने पर सिख समुदाय में रोष फैल गया। उनका कहना है कि कृपाण उनके धर्म की पहचान है और इसे धारण करने से उन्हें नही रोका जा सकता। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि उन्हें छात्र के कृपाण पहनने पर कोई आपत्ति नही है। उन्होंने केवल कृपाण को बाहर नही बल्कि कपड़ों के नीचे पहनने को कहा था। कक्षा से बाहर निकालने व उसे डांटने की बात गलत है। उधर स्कूल प्रबंधन से बात होने के बाद छात्र के परिजन भी शांत हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed