{"_id":"675dcfde14d032e2b5000dc3","slug":"the-leopard-that-fell-into-the-well-was-rescued-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-138173-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुएं के झेरे में गिरे गुलदार को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुएं के झेरे में गिरे गुलदार को निकाला
विज्ञापन
पैजनिया (बिजनौर)। ग्राम रामपुर विडार में कब्रिस्तान के पास कुएं के झेरे (गड्ढे) में शुक्रवार को एक गुलदार गिर गया। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर गुलदार को अपने साथ ले गई। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे तीतर बितर करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
शुक्रवार की शाम वन विभाग के रेंजर दुष्यंत कुमार को सूचना मिली कि गांव रामपुर विडार में कुएं के झेरे में गुलदार गिर गया है। इस पर वन रेंजर तत्काल वन दरोगा रोबिन कुमार, वन रक्षक गौरव कुमार, बबलू सादिक, अवनीश, अनीस एवं अफजाल आदि की टीम के साथ आवश्यक उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे और गुलदार का रेस्क्यू करने में जुट गए।
मौके पर सैकड़ों की लोगों की भीड़ के कारण रेस्क्यू में बाधा उत्पन्न होने लगी। इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने सीओ चांदपुर को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर किया तब कही जाकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को कुएं के झेरे से निकाला।
विज्ञापन
रेंजर ने बताया कि गुलदार व्यस्क नर है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है। निर्देश मिलने के बाद ही गुलदार को कहा छोड़ा जाना है, यह निर्धारित किया जाएगा। फिलहाल गुलदार को चांदपुर के वन विभाग के कार्यालय में रखा गया है।