{"_id":"640cc2a0c7c15cc95e033fe6","slug":"the-land-will-be-made-encroachment-free-from-illegal-occupants-bijnor-news-c-14-1-149676-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अवैध कब्जाधारकों से कराया जाएगा भूमि को कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अवैध कब्जाधारकों से कराया जाएगा भूमि को कब्जा मुक्त
Sat, 11 Mar 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर/जलीलपुर। मेरठ की मवाना तहसील व बिजनौर सीमा विवाद की समस्या का समाधान करते हुए राजस्व टीम ने जिला बिजनौर व मेरठ की सीमा तय कर सीमेंट के पिलर लगा दिए हैं।
जिला बिजनौर की तहसील चांदपुर व जिला मेरठ की तहसील मवाना की सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गंगा की धारा का प्रवाह बदलते रहने से गंगा खादर क्षेत्र में सीमा विवाद बना रहता है। बीते माह बिजनौर की तहसील चांदपुर की राजस्व टीम बनाकर गंगा खादर क्षेत्र की पैमाइश में लगाई गई थी। सीमा विवाद का स्थाई समाधान न होता देख निकटवर्ती गांववासियों ने भाकियू नेताओं के साथ जिले की सीमा तय किए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया था।
उपजिलाधिकारी रितु रानी के निर्देशन में जिला बिजनौर की तहसील चांदपुर की राजस्व टीम ने जिले की सीमा पर सीमेंट के पाए (पिलर) लगा दिए हैं। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि सीमा विवाद के हल को देखते हुए प्रकरण के निस्तारण हेतु बिंदु पूर्व में चिन्हित कर लिए गए थे। सीमा पर सीमेंट के पिलर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीमा विवाद निस्तारण कर अवैध कब्जाधारकों से भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक राजीव भटनागर, राजस्व निरीक्षक विरेंद्र पाल सिंह, लेखपाल मोहित कुमार, शिवम कुमार, नमित कुमार, भानु प्रताप सिंह, जुल्फकार अहमद, पंकज यादव, आकाश दीप आदि शामिल रहे।