{"_id":"5e62954d8ebc3eebbc69dd0f","slug":"the-land-mafia-cut-the-colony-on-government-land-bijnor-news-mrt472532486","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर काट दी कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर काट दी कॉलोनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया ने सरकारी जमीन पर काट दी कॉलोनी
बिजनौर। गोरक्षा समिति ने दूसरे संप्रदाय के चार लोगों पर चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन स्थित कुष्ठ आश्रम के निकट अनुसूचित जाति के लोगों के पट्टे औने पौने दामों में खरीदकर कॉलोनी काटने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर समिति कार्यकर्ता डीएम से मिले और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त नहीं कराया गया तो समिति प्रदेश नेतृत्व में आंदोलन करेगी।
शुक्रवार को गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम रमाकांत पांडेय को ज्ञापन देकर बताया कि चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन स्थित कुष्ठ आश्रम के पास अनुसूचित जाति के लोगों को 80-80 गज के 40 पट्टे सरकार ने आबादी के लिए 1982 में किए थे। आरोप है कि इन पर चार भूमाफियाओं ने हिंदू दलित समाज के लोगों को बहला फुसलाकर औने पौने दाम में खरीद कर अवैध रूप से कॉलोनी काटनी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत पूर्व में भी अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त नहीं कराया गया तो समिति प्रदेश नेतृत्व में आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में डीएम ने चांदपुर एसडीएम को निर्देशित किया है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालों में जिलामंत्री प्रभात यादव, रविंद्र सिंह, शिवम दहिया, कुलदीप कुमार, मोहित कुमार, सतीश शर्मा, अमरजीत सिंह, रमन कुमार, अंकित कुमार, आकाश यादव आदि शामिल रहे।