फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of objection to the delimitation started

परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराने का खेल हुआ शुरू

Wed, 26 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में निकाय चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है। चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों ने परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करानी शुरू कर दी है। मोहल्ला जाटान में चुनावी लाभ के लिए कुछ लोगों ने नए परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


इनका लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इस मामले में एसडीएम से शिकायत करके वालों ने चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए  हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मोहल्ला जाटान के लोग एडीएम अनुज सिंह ने मिले। उन्हें दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि वे मोहल्ला जाटान बी दो वार्ड संख्या 20 में रहने वाले हैं। कुछ राजनीतिक लोगों ने चुनाव में फायदा उठाने के लिए  उन्हें दूसरे वार्ड में करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नए परिसीमन के तहत उनके घरों को फिर से जाटान बी तीन में शामिल कर दिया गया। इसका उन लोगों ने स्वागत किया। उनका कहना है कि कुछ राजनीतिक लोग चुनाव लड़ने के लिए इसमें आपत्ति दर्ज करा रहे है। शासन के आदेश पर उनके वार्ड का जो परिसीमन हुआ है, वह ठीक है। उन्होंने आपत्ति दर्ज कराने वालों की जांच कराने की मांग की। 


मोहल्लेवालों  ने चेतावनी दी कि उनका वार्ड परिसीमन के आधार पर बी तीन में शामिल नहीं किया गया तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। एडीएम से मिलने वालों में सुरेश कुमार,   सुनील चौधरी, धर्मपाल सिंह, कुंवर पाल सिंह, उज्जवल, शुभम कश्यप,  राजपाल, अरुण कुमार समेत तमाम लेाग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed