फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of not getting scholarship to the students

Bijnor News: बिजनौर - छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने का उठा मामला

Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The issue of not getting scholarship to the students
- विद्यालय को खिलाफ चल रही है छात्रवृत्ति गबन की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद वित्तीय प्रशासनिक विलंब समिति के समक्ष एक विद्यालय के छात्रों की छात्रवृत्ति रोकने का मामला उठा। जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर पटेल ने समिति को संबंधित विद्यालय के खिलाफ छात्रवृत्ति में गबन की जांच जारी रहने की बात कही है।
मामला नजीबाबाद क्षेत्र के एक विद्यालय का है। विद्यालय के छात्रों को एक वर्ष की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। समिति ने मामले को लेकर जिला समाज कल्याण से जानकारी ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर पटेल के अनुसार संबंधित विद्यालय पर एक साल की छात्रवृत्ति के गबन का आरोप है। इसलिए निदेशालय से उक्त विद्यालय के छात्रों की छात्रवृत्ति का डाटा नहीं मिला है।
विज्ञापन

बताया कि छात्रवृत्ति गबन की जिला व निदेशालय स्तर से जांच हुई है। जांच में चार बिंदु शामिल थे। डीएम के निर्देश पर गबन के आरोपी विद्यालय के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज हो गई है। विद्यालय को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। मामले में निदेशालय से कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से गबन की हुई थी जांच
जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर पटेल के अनुसार उक्त विद्यालय की छात्रवृत्ति गबन की जांच निदेशालय ने की थी। जांच करने के लिए दो ऑडिटर व अधिकारी आए थे। जब तक छात्रों का छात्रवृत्ति का डाटा नहीं मिलता है तब तक कुछ नहीं हो सकता है। यदि निदेशालय पुनः जांच के लिए कहता है तो जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed