फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of Ganga Expressway echoed from the road to the house

Bijnor News: सड़क से सदन तक गूंजा गंगा एक्सप्रेसवे का मुद्दा

Tue, 25 Feb 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The issue of Ganga Expressway echoed from the road to the house
बिजनौर। बिजनौर की सड़कों से उठी गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से गुजारने की मांग सदन तक गूंज रही है। पूर्व मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने सदन में जिले की आम जनता की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पर तात्कालिक प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही को पत्र लिखकर गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से हरिद्वार तक विस्तार की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि विधायक ने अपनी पत्र में लिखा है कि गंगा एक्सप्रेसवे को अमरोहा के तिगरी घाट से बिजनौर जनपद में विदुर कुटी, बैराज, कण्व ऋषि आश्रम होते हुए बालावाली, प्राचीन महाभारत कालीन बस्ती नांगल सोती से हरिद्वार तक बनाया जाना चाहिए। नजीबाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, रालोद के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने भी इस मांग को समर्थन दिया है। टीकम सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर से बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed