फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of encroachment remained in the meeting of the municipality board

पालिका बोर्ड की बैठक में छाया रहा अतिक्रमण का मुद्दा

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The issue of encroachment remained in the meeting of the municipality board
पालिका बोर्ड की बैठक में छाया रहा अतिक्रमण का मुद्दा
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका परिषद परिसर में हुई बोर्ड की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। चेयरमैन और ईओ को अतिक्रमण में भेदभाव नहीं करने की दलील देनी पड़ी। स्ट्रीट वेंडरों को स्थान मुहैया कराने, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि पर कब्जा समेत सड़कों की मरम्मत को लेकर भी विचार किया गया।
सोमवार को नगरपालिका के सभागार में बोर्ड की मीटिंग का आयोजन किया गया। पिछली मीटिंग की पुष्टि के अलावा चल रहे अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत भेदभाव रवैया अपनाने के संबंध में विचार किया गया। स्ट्रीट वेंडरों को स्थान मुहैया कराए जाने के संबंध में विचार हुआ। अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर पालिका द्वारा कब्जा किये जाने पर भी विचार हुआ। वहीं नगर में सड़कों की मरम्मत, निर्माण, गड्ढों, चैनल मरम्मत, निर्माण का कार्य, भवन के मानचित्रों की स्वीकृति व अन्य बिंदुओं पर अध्यक्ष महोदय की अनुमति से रखे जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन अख्तर जलील ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी दुकानदार के सामने से कोई भी पटरा तोड़ा नही जाएगा यदि कोई कर्मचारी इस मामले में दोषी पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही में किसी तरह का भेदभाव भी नही बर्दाश्त नही किया जाएगा। ईओ एपी पांडे ने भी कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी भी दुकानदार का शोषण नही किया जाएगा, यदि किसी कर्मचारी की शिकायत मिली तो उसको बख्शा नही जाएगा। इस मौके पर मुकुल विश्नोई, मौ.शान, सभासद इकरामुद्दीन, नसीम कुरैशी, अकरम अहमद, मो. यूनुस, यासीन, जयशंकर शर्मा, सनी रस्तौगी, संजीव भारद्वाज, बदर खान, इरफान अहमद, सभासद सनी रस्तौगी, नामित सभासद आलोक अग्रवाल, सभासद यूसुफ चौधरी, नबी कुरैशी, नसीम जैदी, आसिफ जैदी, कहकशां शाहनवाज, सुभद्रा देवी, निशात फातमा, शमा परवीन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed