{"_id":"66032f19cae175233c085f56","slug":"the-investigation-into-illegal-tree-cutting-is-in-the-final-stages-many-may-be-blamed-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-121303-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अवैध पेड़ कटान की जांच अंतिम चरण में, कई पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अवैध पेड़ कटान की जांच अंतिम चरण में, कई पर गिर सकती है गाज
Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद वन प्रभाग की साहूवाला और बढ़ापुर वन रेंज में बड़ी संख्या में सरकारी सागौन, खैर समेत कई प्रजाति के कीमती पेड़ कटान की जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जांच टीम पर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। सूत्रों की माने तो जांच टीम को एक हजार से ज्यादा खैर और अन्य प्रजाति के पेड़ जंगल में कटे मिले हैं। इस मामले में कई वन अफसरों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
वन प्रभाग नजीबाबाद के साहूवाला और बढ़ापुर वन रेंज में जनवरी माह 50 से अधिक खैर और सागौन समेत कई प्रजाति के कीमती पेड़ कटने की शिकायत हुई थी। शिकायत पर वन संरक्षक मुरादाबाद ने इस मामले में अमरोहा डीएफओ की अध्यक्षता में 15 सदस्य जांच टीम का गठन किया। टीम ने कई दिन तक जंगलों में कांबिंग की। इस दौरान सबसे ज्यादा साहूवाला रेंज में खैर के पेड़ कटने का मामला सामने आया। दोनों जगहों पर एक हजार से ज्यादा कटे हुए पेड़ की जड़ मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही जांच उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिसके बाद कई पर कार्रवाई हो सकती है।
जांच चल रही है..
जांच टीम के अध्यक्ष डीएफओ अमरोहा एसपी सिंह ने बताया कि यह लंबी प्रक्रिया है। जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जांच उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।