{"_id":"608bf320376b003efe4da45e","slug":"the-husband-of-bride-died-of-corona-in-a-village-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, कोरोना ने उजाड़ दिया सुहाग, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, कोरोना ने उजाड़ दिया सुहाग, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 30 Apr 2021 05:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Apr 2021 05:38 PM IST
सार
बिजनौर के एक गांव में नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। अभी दुल्हन के हाथों से मेहंदी भी नहीं सूख पाई कि जिंदगी में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव में नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। अभी दुल्हन के हाथों से मेहंदी भी नहीं सूख पाई कि जिंदगी में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
चांदपुर से सटे गांव स्याऊ निवासी बबली पुत्री स्व. छोटे सिंह की शादी 25 अप्रैल को मोहल्ला जाटान निवासी अशोक कुमार के पुत्र अर्जुन से हुई थी। कोरोना महामारी के चलते शादी में बहुत कम लोग आए थे। परिजनों ने सभी रस्मों के साथ बबली को विदा किया लेकिन, किसी को क्या पता था कि शादी के तीन दिन बाद ही उन्हें इतनी मनहूस खबर सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को जब यह मनहूस खबर बबली के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। इससे मोहल्ले में भी शोक छा गया। इस दौरान हर किसी के मुंह पर सिर्फ एक ही बात थी कि अभी तो उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं सूख पाई थी और उसके पति को भगवान ने छीन लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. यादें: बॉलीवुड के बड़े कलाकारों को जौहड़ी गांव के छप्पर तक खींच लाई थी शूटर दादी, पढ़िए शूटिंग से फिल्म तक की कहानी
. यूपी: मानवता हुई तार-तार, तीन घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा शव, स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे सवाल
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/