फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The holy period of Sankranti will be at 8:05 minutes

8:05 मिनट पर रहेगा संक्रांति का पुण्यकाल

Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The holy period of Sankranti will be at 8:05 minutes
8:05 मिनट पर रहेगा संक्रांति का पुण्यकाल
विज्ञापन

बिजनौर। ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य देवता दोपहर दो बजकर 29 मिनट पर शनि की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। संक्रांति का पुण्य काल सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर मनाया जाएगा।

धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के पंडित ललित शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति से पूर्व सूर्य उत्तरायण होंगे। उत्तरायण देवताओं का दिन और दक्षिणायन देवताओं की रात्रि है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में उत्तरायण का विशेष महत्व बताया है। माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर पर जाते हैं। शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। पंडित ललित शर्मा के अनुसार मकर संक्रांति से विवाह आदि मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे। संक्रांति स्नान और दान-पुण्य का पर्व है। इस दिन गंगा व अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन तीर्थों पर स्नानदानादि का भी विशेष माहात्म्य रहता है। अगर तीर्थ स्थान पर न जा सकें तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर श्रद्घापूर्वक स्नान करना चाहिए। सूर्य देव को अर्घ्य व लाल फूल अर्पित करने चाहिए और सूर्य के बीज मंत्र ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। खिचड़ी, तेल, गुड़ आदि का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed