फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The help of the beggars to the stifling economy

हरिद्वार से लौटा लापता युवक

Sun, 10 Oct 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The help of the beggars to the stifling economy
हरिद्वार से लौटा लापता युवक
विज्ञापन

बिजनौर। लापता युवक की तलाश में दिन-रात 24 घंटे तक पुलिस जंगल में खाक छानती रही, ड्रोन उड़ाया और गन्ने के खेतों में भी तलाश हुई। रविवार सुबह हरिद्वार से लौटा युवक खुद ही थाने पहुंच गया और बताया कि कुछ लोग उसे उठाकर ले गए थे।
शुक्रवार को बिजनौर से लौटते वक्त गांव गंगोड़ा जट का रहने वाला शुभम (25) गायब हो गया था। उसकी गाड़ी जलालपुर छोइया के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। मोबाइल और पर्स गाड़ी में पड़ा था। पुलिस ने रात में ही कांबिंग शुरू कर दी। शनिवार की सुबह छह बजे तक पुलिस शुभम को ढूंढती रही। रात में ही एसपी भी घटनास्थल पर गए थे। शनिवार को फिर से दिनभर ड्रोन उड़ाया। गन्ने के खेतों में पीएसी के जवान तलाश करते रहे। युवक के पिता ने तीन रिश्तेदारों और एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस भी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह शुभम खुद ही थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे कुछ लोग उठाकर ले गए थे। बेहोशी की हालत से बाहर आने पर उसने खुद को हरिद्वार में पाया। उधर पुलिस का मान रही है कि युवक ने अपने दूर के रिश्तेदारों को झूठे केस में फंसाने और रिश्तेदार युवती की शादी में अड़ंगा लगाने के लिए अपहरण का नाटक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के अपहरण के आरोप में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में सत्यता नहीं पाई गई है। अब उसके परिजनों ने बताया कि युवक लौट आया है। -डा. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed