{"_id":"612fc6f58ebc3e7a0b492f76","slug":"the-guide-line-was-not-followed-during-the-holiday-in-the-schools-dhampur-news-mrt554357522","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में छुट्टी के दौरान नहीं हुआ गाइड लाइन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में छुट्टी के दौरान नहीं हुआ गाइड लाइन का पालन
विज्ञापन
धामपुर के कन्या इंटर कालेज से बाहर निकलती छात्राएं।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में छुट्टी के दौरान नहीं हुआ गाइड लाइन का पालन
धामपुर। सरकार के आदेश पर एक सितंबर से प्राइमरी कक्षा से पांचवीं तक के स्कूल बुधवार को खुल गए। स्कूल खुलने पर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। स्कूलों का सरकार के आदेश पर प्रबंधन की ओर से दो-दो पालियों में संचालन नहीं किया जा रहा है।
प्रधानाचार्यों का कहना है कि अब कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 90 प्रतिशत से ज्यादा होने लगी है। प्रयास किया जा रहा है कि सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाए। कन्या इंटर कॉलेज धामपुर में जब छुट्टी हुई तो सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। यही हाल में नगर के विद्या मंदिरों में भी देखने को मिला। सरकार के आदेश पर बुधवार से प्राइमरी स्कूलों का भी संचालन हुआ। हालांकि पहला दिन होने के कारण स्कूूूलों में कम बच्चे पहुंचे। शिक्षिका भावना रानी, बबीता रानी, आदेश कुमारी का कहना है कि उनके स्तर से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य की ओर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। बीईओ योगेशपाल का कहना है कि उनके ब्लॉक के सभी स्कूल पहले की तरह से शुरू हो गए हैं। शिक्षकों से मास्क, दो गज की सामाजिक दूरी रखने, सैनिटाइजर का बार-बार प्रयोग करने को सुझाव दिया गया है।