{"_id":"5e4d87da8ebc3ef288717567","slug":"the-group-of-shiva-devotees-left-for-haridwar-to-take-kanwar-bijnor-news-mrt4698568120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्तों की टोली कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्तों की टोली कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना
विज्ञापन
बिजनौर में कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव भक्तों की टोली कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना
बिजनौर। जिले के शिव भक्त अपनी टोली के साथ बुधवार को कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए रवाना हुए। निजी वाहनों के अलावा बसों से ये हरिद्वार के लिए रवाना हुए। डीजे की धुन पर नाचते हुए भी भोले के भक्त हरिद्वार गए हैं। परिजनों ने पूजा अर्चना के बाद तिलक लगाकर उन्हें यात्रा पर भेजा। रात में ये भक्त कांवड़ में गंगा जल लेकर निकलेंगे। वहीं, गैर जिलों के कांवड़िए भी टोली के साथ बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
जिले के शिव भक्त बुधवार सुबह से ही हरिद्वार की ओर रवाना होने लगे। ये भक्त अपनी टोली के साथ निजी वाहनों, रोडवेज बस व ट्रेन से गए हैं। घर से पूजा अर्चना करने के बाद माथे पर तिलक कराकर भक्त कांवड़ लेने निकले। बिजनौर के अलावा आसपास के गांवों व कस्बों से ये भक्त हरिद्वार गए हैं। कस्बा झालू से दो डीजे के साथ डाक कांवड़ लेने के लिए शिवभक्त रवाना हुए। वहीं, अमरोहा व संभल जिले के भोले के भक्तों के काफिले बिजनौर से होकर गुजर रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले ये भोले के भक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। रात भर इनका कारवां चलता रहेगा। मंडावर मार्ग पर भोले के भक्तों की लंबी लाइन लगी है। इस मार्ग पर जगह-जगह कांवड़ियों के लिए शिविर लगे हुए हैं। कावंड़िए शिविरों में आराम करके आगे बढ़ रहे हैं।
जोड़े के साथ भी कांवड़ ला रहे शिवभक्त
बिजनौर। भोले की भक्ति में दंपती भी साथ-साथ कांवड़ ला रहे हैं। इनमें कई महिलाएं तो कई साल से कांवड़ लेकर आ रही हैं। रास्ते में कभी पति तो कभी महिलाएं कांवड़ लेकर चल रही हैं। अमरोहा जिले के मंडी धनौरा की 21 कांवड़ियों की एक टोली मंडावर के रास्ते बिजनौर होकर अपने गंतव्य को रवाना हुई। इस टोली में आठ महिला भी शामिल हैं। ये महिलाएं अपने पति के साथ जोड़े से कांवड़ लेकर आ रही हैं। मंडी धनौरा निवासी छत्रपाल की पत्नी दयावती दूसरी बार, रामपाल की पत्नी चंद्रवती पांचवीं बार और कपिल की पत्नी सरोज पहली कार कांवड़ लेकर आ रही है। पति पत्नी रास्ते में एक दूसरे के मदद कर रहे हैं।