{"_id":"57f3facb4f1c1b8d32270b0a","slug":"the-girl-was-rescued-themselves-duub","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को बचाया पर खुद डूूब गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की को बचाया पर खुद डूूब गया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर में निर्माणाधीन फेज टू नहर में डूबती लड़की को बचाने के चक्कर में युवक की मौत हो गई।
सोमवार की शाम थाना चांदपुर के गांव वीरमपुर उर्फ वीरोपुर के निकट गंगा बैराज बिजनौर से निकल रही निर्माणाधीन नहर फेज टू में पानी में खिल रहे कमल के फूल तोड़ने का प्रयास करते समय एक लड़की फिसल कर पानी में डूबने लगी। आसपास की महिलाओं के शोर मचाने पर पास में घोड़ी चरा रहा गांव माहूं का रूपचंद 24 वर्षीय लड़की को बचाने के लिए पानी में कूद गया। रूपचंद लड़की को गहरे पानी से किनारे पर ले आया और लड़की को महिलाओं ने पकड़ कर बाहर निकाल लिया, लेकिन रूपचंद नहर में डूब गया।
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
नजीबाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नेकपुर निवासी 75 वर्षीय किसान शीशराम मंगलवार तड़के खेत पर गया था। गांव मिर्जापुर और जटपुरा के ग्रामीणों ने पेलखला नदी के समीप रेल लाइन पर एक वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त गांव नेकपुर निवासी शीशराम के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस का मानना है कि किसान की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। ग्राम प्रधान पति रामनाथ सिंह ने शीशराम के निधन पर शोक जताया। परिवार के सुरेंद्र सिंह, नरपाल सिंह का ढांढस बंधाया।