फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: The girl committed suicide in the village of Mandawali, the villagers surrounded the police station

युवती आत्महत्या का मामला: ग्रामीणों ने थाने पर बोला धावा, महिला ने थानाध्यक्ष का गिरेबान पकड़कर खींचा और फिर...

Thu, 29 Jul 2021 08:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Jul 2021 08:44 AM IST
सार

युवती की आत्महत्या के मामले में ग्रामीणों ने थाने पर धावा बोल दिया। इस दौरान महिला ने थानाध्यक्ष का गिरेबान पकड़कर खींच लिया।

विज्ञापन
Bijnor News: The girl committed suicide in the village of Mandawali, the villagers surrounded the police station
बिजनौर में पुलिस से भिड़ते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के मंडावली में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के चार दिन बाद ग्रामीणों ने थाने पर धावा बोल दिया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने पर महिलाओं ने मंडावली थानाध्यक्ष को गिरेबान पकड़कर खींच लिया। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और महिलाओं सहित कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर भिक्कू में 25 जुलाई को एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। अनुसूचित जाति की युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि परिजनों को युवती द्वारा लिखा एक पत्र मिला, जिसमें गांव के ही एक युवक से संबंध होने और उसके द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को बड़ी संख्या में औरंगपुर भिक्कू के ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ युवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धावा बोल दिया। अचानक भीड़ थाने में आती देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए थाने से बाहर जाने को कहा तो नोकझोंक शुरू हो गई। बताया जाता है कि प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान और पुलिसकर्मियों ने जब भीड़ को खदेड़ना चाहा तो प्रदर्शन में शामिल कुछ महिलाओं ने थानाध्यक्ष का गिरेबान पकड़कर उन्हें खींचने का प्रयास किया। एकमात्र महिला पुलिसकर्मी और स्टाफ ने उन्हें रोका और पुलिस ने लाठियां फटकार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। मंडावली पुलिस ने वर्दी पर हाथ डालने वाली महिलाओं सहित पुलिस से भिड़े कई प्रदर्शनकारियों को ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि घटना में औरंगपुर भिक्कू के ग्रामीणों ने आसपास के कई गांव के लोगों को प्रदर्शन के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही एसपी देहात संजय सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ थाने पहुंचे। एसपी देहात ने सीओ को तत्काल गांव में दबिश देकर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो के आधार पर चिह्नित किए जा रहे प्रदर्शनकारी
थाने पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने थाने पर प्रदर्शन करने वालों की वीडियो बनाई थी। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनके नाम, पते आदि की सूचनाएं एकत्र करने में जुटी है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाने पर धावा बोलकर पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडावली पुलिस ने जिन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है उनमें बेबी, मुन्नी, मंजु, शन्नो देवी, हरबंसा, कैलाश, राजकुमार, अक्षय, प्रदीप, जगत सिंह, ओमराज, नरोत्तम, मेहर सिंह, रजत, रामकुमार शामिल हैं।

ग्रामीणों से मिला सुसाइट नोट
आत्महत्या के बाद युवती का सुसाइट नोट मिला है। उसमें युवती ने गांव के ही अन्य जाति के एक युवक से संबंध होने की बात कही है। युवती ने युवक द्वारा उसकी धोखे से वीडियो बना लेने और उसे वायरल करने की धमकी देने से प्रताड़ित होकर आत्महत्या का कदम उठाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed