फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The girl applied twice for the mass marriage scheme.

Bijnor News: सामूहिक विवाह योजना में युवती ने दो बार कर दिया आवेदन

Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The girl applied twice for the mass marriage scheme.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक युवती ने तीन साल में दो बार आवेदन किया। मामला पकड़ में आया तब युवती को अपात्र माना गया। विभाग की ओर से युवती द्वारा पहले लिए गए अनुदान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विकासखंड के एक गांव निवासी युवती ने 2021 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। इसके बाद 30 हजार रुपये का अनुदान युवती के विवाह के लिए दिया गया था। वर्ष 2024 में फिर से युवती ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव की ओर से फॉर्म अग्रेषित कर दिया गया। मगर, एडीओ पंचायत द्वारा किए गए सत्यापन में मामला पकड़ में आ गया। युवती को अपात्र घोषित कर दिया गया। अब विभाग द्वारा यह पता किया जा रहा है कि तीन वर्ष पूर्व लिए अनुदान के बावजूद विवाह हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आवेदनों में विवाह होने वाले दोनों लड़कों का नाम और पते अलग अलग है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मनवीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था, जिसके बाद युवती अपात्र घोषित कर दिया गया था।
बताया कि युवती सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई है। इस बार उसे कोई लाभ नहीं मिल पाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed