फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The funeral was done after taking out the funeral procession of the monkey in a village of Bijnor

अनोखा मामला: बिजनौर के एक गांव में निकाली बंदर की शवयात्रा, फिर किया अंतिम संस्कार

Sat, 13 Nov 2021 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Nov 2021 07:20 PM IST
सार

बिजनौर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जनपद के एक गांव में शनिवार को बंदर की मौत हो गई। इसके बाद बंदर की शवयात्रा निकाली गई और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
The funeral was done after taking out the funeral procession of the monkey in a village of Bijnor
बिजनौर के एक गांव में बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में रेहड़ क्षेत्र के गांव उदयपुर में एक बंदर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर की शव यात्रा निकालकर उसका अंतिम संस्कार किया। वहीं शवयात्रा में दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।

विज्ञापन


उदयपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर के पास एक बंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। बंदर की मौत की सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हुए और उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ मृतक बंदर का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक बंदर को लाल वस्त्र ओढ़ाकर उसकी शव यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव के कई पुरुष व महिला शामिल हुईं। इस दौरान सभी की मौजूदगी में मृतक बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में जितेंद्र कुमार, रामनिवास, छत्रपाल, नितिन, शकुंतला, कमला, उषा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed