फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The funeral pyres of two sisters were raised together in a sad atmosphere, mourning in the village

Bijnor News: गमगीन माहौल में एक साथ उठी दो बहनों की अर्थियां, गांव में मातम

Sun, 22 Sep 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
The funeral pyres of two sisters were raised together in a sad atmosphere, mourning in the village
- रामगंगा घाट पर एक साथ हुआ दोनों बहनों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन


- शुक्रवार को लिंक एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आकर हो गई थी दोनों बहनों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। शनिवार को गांव गेंडाजूड़ में एक साथ दोनों सगी बहनों की अर्थियां उठीं तो पूरे गांव में मातम सा छा गया। शनिवार को ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा घाट पर दोनों बहनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

शुक्रवार की शाम 5:54 बजे ग्राम गेंडाजूड़ निवासी आंचल (19) और काजल (20) पुत्री जबर सिंह की लिंक एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई थी। दोनों बहने रेलवे लाइन पार लकड़ी बीनने गई थी। तीन भाइयों की दो सगी बहनों की मौत होने से पूरे गांव में मातम छा गया था।
विज्ञापन

परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भर कर दोनों युवतियों के शवों को परिजनों को सौंप दिया था। शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए जब एक साथ दोनों सगी बहनों की अर्थियां उठीं तो हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed