फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The full right to shout BKU

हक के लिए भाकियू ने भरी हुंकार

Sat, 21 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The full right to shout BKU
बिजनौर में गन्ना समिति कार्यालय पर भाकियू की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने व फसल बीमा को स्वैच्छिक कराने की मांग को लेकर मार्च के महीने में दिल्ली में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

गन्ना समिति कार्यालय के प्रांगण में जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सभी राजनैतिक दल कभी न कभी सरकारों में रहे हैं, पर किसानों के बारे में नहीं सोचते हैं। वक्ताओं ने राजनैतिक दलों द्वारा घोषणा पत्रों में किए जाने वाले वादों से मुकरने का आरोप भी लगाया। जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह ने कहा कि भाकियू किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है। कहा कि रामानाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। किसानों को फसल बीमा स्वैच्छिक आधार पर होना चाहिए। सर्व सम्मति से तय किया गया कि किसानों की मांगों को लेकर मार्च के महीने में दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनाव में वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से यह भी पूछा जाए कि किसानों की समस्याओं पर अमल होगा या नहीं। बैठक में जितेंद्र पहलवान , चेतन चौहान, बीर सिंह डबास, समरपाल सिंह, नीटू सिंह, नरदेव चौधरी, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, होशियार सिंह, कल्यान सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed