फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Food Department team launched a campaign and destroyed 17 kilograms of buckwheat flour.

Bijnor News: खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर नष्ट कराया 17 किलोग्राम कुट्टू आटा

Sun, 22 Mar 2026 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Food Department team launched a campaign and destroyed 17 kilograms of buckwheat flour.
बिजनौर। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को अभियान चलाकर कुट्टू सहित अन्य खाद्य पदार्थो के सात नमूने एकत्रित किए। साथ ही खुला बिक रहा 17 किलोग्राम कुट्टू आटा नष्ट कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि टीम ने बिजनौर में जजी चौराहे के पास रोहन किराना स्टोर से कुट्टू आटा का एक, मंडावर के पुनीत शेखर किराना स्टोर से पिसी मिर्च, कुट्टू आटा, चंदक में रेलवे स्टेशन के पास विमल की दुकान से कुट्टू आटा का एक, नगीना की राम सिंह स्वीट्स से बूंदी लड्डू, मोहम्मद मोहसिन की दुकान से कुट्टू आटा का नमूना लिया। इसके अलावा एक बर्फी का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा। वहीं, टीम ने लोगों को पुराने, खुले व पीसे हुए कुट्टू आटे का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुपम यादव, डीके वर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार, शंभू दयाल, रेनू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed